होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन वितरण
 
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन वितरण
Updated: 3/31/2026 8:45:00 AM By Reporter-

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन वितरण |
-पीएम एवं सीएम की प्रेरणा से देश की आधी आबादी को आगे बढ़ने के लिए मिल रहे अवसर - जिलाधिकारी |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में  विधायक राठ मनीषा अनुरागी द्वारा जिलाधिकारी घनश्याम मीना की उपस्थिति में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की नव चयनित 12 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं 23 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, 38 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं 16 मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण तथा नवनिर्मित 06 आंगनवाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रादेशिक स्तर पर आयोजित उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभागार में उपस्थित नव चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा स्मार्टफोन की लाभार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री एवं  मुख्यमंत्री की प्रेरणा से देश की आधी आबादी को आगे बढने के लिए बहुत सारे अवसर मिल रहे हैं। पहली नौकरी अपने आप में अनूठी होती है जिससे हम भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं और उस नौकरी के माध्यम से हम अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं। सरकार का विजन है कि देश की आधी आबादी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर व सशक्त हो। सामाजिक स्तर पर आपकी जिम्मेदारी बहुत ही खास है।  संभावित माताओं और छोटे-छोटे बच्चे जो देश का भविष्य हैं, के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी आपके हांथों में है। आप सबको अपने काम की पूरी जानकारी होनी चाहिए, जितना अच्छा आप सीखेंगे उतना ही अच्छा कर पायेंगे। उन्होने कहा कि 06 नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन जिनका लोकार्पण किया गया है, उनसे विभागीय कार्य की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। जनपद के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर फर्नीचर सहित अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें और बेहतर व उपयोगी बनाये जाने का प्रयास किया जा रहा है। आप सभी को जो स्मार्टफोन उपलब्ध कराये गये है, उनमें विभागीय एप्स की जानकारी व उनका संचालन अच्छे से सीख लें, इससे निश्चित रूप से आपको कार्य करने में आसानी होगी। 
 इस मौके पर विधायक राठ ने भी सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं और कहा कि आप सभी समाज की आधारशिला हैं। देश के भविष्य की नींव मजबूत करने का काम आपके हांथों में हैं। कुपोषण को लेकर हमारी सरकार सजग है और इसे खत्म करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आप सभी पूरी निष्ठा व लगन के साथ कार्य करें, उसमें किसी भी प्रकार की समस्या आए तो हमें अवगत कराएं। आपकी हर संभव मदद की जाएगी। 
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी इन्द्रपाल सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अमित सोनकर, सूचना अधिकारी सतीश कुमार, सीडीपीओ राठ प्रीति भिलवारे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा नवचनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं आदि मौजूद रहे l

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आवंटित नीलामी चबूतरा संख्या चार पर अव्यवस्था का आलम फैला
सीनियर अधिवक्ता के साथ हुए अभद्रता को लेकर बार एसोसिएशन ने जतायी कड़ी नाराजगी
सेप्टिक टैंक सफाई हादसे का राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया संज्ञान
वित्तीय साक्षरता पर जागरूकता कार्यक्रमका आयोजन
सीएसए ने पौष्टिक उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :