हृदय रोग संस्थान के लाभार्थियों के बैंक खातों मैं स्थानांतरित हुई राशि
-मुख्यमंत्री ने हाइब्रिड मोड में जरूरतमंद परिवारों को दी आर्थिक सहायता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सीएम योगी ने छात्रवृत्ति एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को बैंक खातों में छात्रवृत्ति एवं अन्य लाभों प्रदान किया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों के चयनित लाभार्थियों को सीएम ने प्रतीकात्मक रूप से स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम हाइब्रिड मोड में किया। इसका सीधा प्रसारण एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड कार्डियोवैस्कुलर थोरैसिक सर्जरी में किया।
इस दौरान राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अनुमोदन धनराशि का वितरण भी किया, जिससे जरूरतमंद परिवारों को महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। समाज कल्याण विभाग के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी आयोजन किया, जो प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हृदय रोग संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश कुमार वर्मा, डॉ. माधुरी प्रियदर्शी (हेड नोडल अधिकारी), डॉ. साधना वर्मा (इन्वेस्टिगेटिव नोडल अधिकारी), डॉ. संदीप गौतम एवं अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा पैरामेडिकल कार्यालय से जावेद अख्तर, धीरज गौतम एवं आकाश सिंह द्वारा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।