शिशु वाटिका स्कूल के 163 छात्र हुए उत्तीर्ण |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर के शिशु वाटिका की गृह परीक्षाओ का वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने किया। परीक्षाफल घोषित करते हुए उन्होने बताया कि शिशु वाटिका में कुल पंजीकृत छात्र 163 जिसमे 163 छात्र उत्तीर्ण रहे। इस प्रकार शिशु वाटिका कुल परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। सम्पूर्ण शिशु वाटिका में यू.के.जी की छात्रा अनन्या सिंह 100 प्रतिशत अंक लाकर सर्वोच्च स्थान पर रही। पी.जी कृशिका सिंह प्रथम, एल.के.जी ए में प्रज्ञम पाण्डेय, एल.के.जी बी मे हिरुध्या, यू.केजी. ए अनन्या सिंह, यू.के.जी बी मे, कृष्णम सिंह, प्रथम अयांश यादव, द्वितीय में श्वेता सिंह, तृतीय मे आरव चतुर्थ मे अमाया ओमर प्रथम स्थान पर रही। वही संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 93/100 लाकर चतुर्थ की आराध्या सर्वोच्च स्थान पर रही। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शारदादीन यादव (पूर्व प्रधानाचार्य) ने बोलते हुए कहा कि परीक्षाफल देखकर उत्साहित हूॅ हम अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करे तथा आपको अपने जीवन मे क्षण क्षण पर परीक्षा से गुजरना होगा। परन्तु उससे विचलित न हो तभी आप अपने जीवन मे सफल होगे। जिन भैया/बहिनो का स्थान आया है वह बधाई के पात्र है और जिनका स्थान नही आया है वह निराश न हो और शतत साधना मे लगे रहे तथा पुनः कीर्तिमान स्थापित करे। कार्यक्रम की शुरुआत शिशु वाटिका प्रभारी नम्रता के नेतृत्व मे माॅ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से हुई। कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं छात्रो की शुभाशीष विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने दी। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एव विद्यालय के प्रधानाचार्य ने संयुक्त रुप से स्थान पाने वाले भैया व बहिनो को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य को विद्यालय के संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया ने बैज अलंकरण कर सम्मानित किया। अतिथि परिचय एवं संचालन कु0 अदिति ने किया। आभार प्रदर्शन परीक्षा प्रमुख आचार्य हेमन्त कुमार ने किसा। अन्त मे परीक्षाफल वितरण एवं मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल ने दी।