होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  मेधावी छात्र-छात्राओं की सफलता का मनाया उत्सव |
 
मेधावी छात्र-छात्राओं की सफलता का मनाया उत्सव |
Updated: 5/14/2026 9:36:00 AM By Reporter-

मेधावी छात्र-छात्राओं की सफलता का मनाया उत्सव |
-मेघा यादव ने 90,2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान किया हासिल |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस राठ,हमीरपुर l  सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद हिंद एंजिल्स पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं की सफलता का उत्सव मनाया गया। विद्यालय की छात्रा मेघा यादव ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंधन ने टॉपर सहित अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल अली उल्ला खान और डायरेक्टर शिवांगी राजपूत ने छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रिंसिपल अली उल्ला खान ने बताया कि मेघा यादव, पुत्री दिनेश यादव, ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं आर्यन सिंह ने 89.8 प्रतिशत, रिया राजपूत ने 89.0 प्रतिशत, ख्याति सोनी ने 84.6 प्रतिशत तथा प्रांशु सिंह ने 82.6 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
डायरेक्टर शिवांगी राजपूत ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए तैयार करना भी है। प्रधानाचार्य अली उल्ला खान और उप-प्रधानाचार्य आदर्श कुमार खरे ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन और समर्पण के साथ अध्ययन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने मेधावी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंकों के साथ गाड़ा झंडा, नीट रद्द होने से छलका दर्द
शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी: प्रभारी मंत्री
तबीयत खराब होने के बावजूद हासिल की सफलता
स्कॉलर्स चॉइस इंस्टीट्यूट ने रचा सफलता का नया कीर्तिमान 70 छात्र 90% पार
श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षण संस्थान में हुआ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :