विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।अमरिया बड़ापुरा गुरतेग़ बहादुर शिक्षण संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जनपद पीलीभीत के तहसील अमरिया क्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षण संस्थान बड़ापुरा अमरिया पीलीभीत की तीनों शाखों में सीसीए के अंतर्गत माई पेरेंट्स माई स्कूल अनुशासन शिक्षा का महत्व समय का महत्व भविष्य का सपना और विश्व पर्यावरण दिवस पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया, कार्यक्रम का आयोजन सीसीए कोऑर्डिनेटर श्री भवानी शंकर मौर्य और अरीशा जिया के द्वारा किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य मनप्रीत सिंह संधू, हेड मिस्टर हरपाल सिंह और हेडमिस्ट्रेस रूपेंद्र कौर ने प्रतिभागी छात्रों को बधाई दी और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों की लेखन प्रतिभा को निखरती हैं ।इस अवसर पर समस्त स्टाफ ने बच्चों को बधाई दी ।
|