होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  विवि दीक्षांत समारोह : एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री,छात्राओं ने मारी बाजी - 92 स्टूडेंट्स को मिलेगी पीए
 
विवि दीक्षांत समारोह : एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री,छात्राओं ने मारी बाजी - 92 स्टूडेंट्स को मिलेगी पीए
Updated: 7/6/2026 10:34:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

विवि दीक्षांत समारोह : एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री,छात्राओं ने मारी बाजी - 92 स्टूडेंट्स को मिलेगी पीएचडी उपाधि, इसमें 50 छात्रायें 
- समारोह में अंचल पी. बिजलानी को मानद उपाधि दी जायेगी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, सीएसजेएमयू का 41वाँ दीक्षांत समारोह, गुरुवार 9 जुलाई को यूनिवर्सिटी परिसर के ही वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित होगा। इस बार कुल 1,07,713 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ दी जाएँगी, जिनमें 57,348 छात्राएँ और 50,365 छात्र शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल कार्यक्रम अध्यक्ष होंगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (ए.आई.सी.टी.ई) के चेयरमैन और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश कुमार सिंह चीफ गेस्ट होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। वहीं इस मौके पर परम्परागत कच्छ चर्म शिल्प के विशिष्ट शिल्पाचार्य एवं उद्यमी अंचल पी. बिजलानी को मानद उपाधि दी जायेगी।सोमवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने मीडिया को दीक्षांत समारोह के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने आंकड़े दिए, बताया कि 82 प्रतिशत पदक तो छात्राओं ने अपने नाम किए हैं, छात्रों को 18 पदक मिले हैं। इस बार 92 स्टूडेंट्स को पीएचडी उपाधि मिलेगी, इसमें भी 50 छात्रायें शामिल हैं। यूनिवर्सिटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 4 शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। नयी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा। वहीं इस मौके पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु किशोरियों में निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू होगा, तो वहीं मां-बेटी सम्मेलन का भी आयोजन होगा, जो समारोह का विशेष आकर्षण होगा। प्रो. पाठक ने बताया कि इस बार के दीक्षांत में छात्राओं ने मेडल से पीएचडी की डिग्री तक हर क्षेत्र में निर्णायक बढ़त हासिल की है। विवि परिसर से लेकर सम्बद्ध महाविद्यालयों तक हर श्रेणी में छात्राएं आगे हैं।दीक्षांत समारोह सप्ताह के उपलक्ष्य में दीक्षोत्सव-2026 का आयोजन हो रहा अजय। ऑडिटोरियम में लोक संगीत, लोकनाट्य (अभिनय) एवं समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स काउंसिल एवं हॉबी क्लब काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ। संबद्ध महाविद्यालयों के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने लोक संगीत, लोकनाट्य एवं समूह नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति, देशभक्ति एवं सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। 

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
शहर के 32 केन्द्रो में सकुशल सम्पन्न हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा
यूपीकैटेट 2026 : परास्नातक प्रवेश परीक्षा में 70 तथा एबीएम में 21 रहे अनुपस्थित
सेंट मेरीस स्कूल मे बाल संसद के बच्चों के साथ मनाया गया बाल सम्मेलन
ऋषभ बने वैश्विक बाजार क्लाउड टेक्नोलॉजी में भारत की सबसे प्रभावशाली आवाज
कानपुर के छात्रों ने एसओएफ इंटरनेशनल ओलंपियाड 2025–26 में किया शानदार प्रदर्शनी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :