राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एसडीएम ने विद्यालयों का निरीक्षण कर बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस राठ,हमीरपुर l राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को उपजिलाधिकारी राठ चित्रा निर्वाण ने धमना और टिकरिया गांव क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे कृमि मुक्ति अभियान की जानकारी ली और बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाई गई। एसडीएम चित्रा निर्वाल नें कहा कि अभियान का उद्देश्य 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़ों से मुक्त करना है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आंतों में मौजूद कृमि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। इससे एनीमिया यानी खून की कमी और कुपोषण की समस्या भी बढ़ सकती है। विद्यालयों में बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने के साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बच्चों को साफ-सफाई रखने, भोजन से पहले और शौचालय के बाद हाथ धोने की सलाह दी। अभियान के तहत पात्र बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली नि:शुल्क दी जा रही है।