राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में नव प्रवेशित छात्रों का किया गया मार्गदर्शन
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l स्थानीय राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में नव प्रवेशित छात्रों के मार्ग दर्शनके उद्देश्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य पवन कुमार वासुदेव ने कहा कि तकनीकी शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास कौशल संवर्धन और रोजगार सृजन का सशक्त आधार है। विद्यार्थियों से नियमितअध्ययन, अनुशासन एवं नवाचार को भावना के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का आव्हान किया।तथा संस्थान के प्रवक्ताओं ने अपने अपने विभागों का परिचय देते हुए आवश्यक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान में संचालित कंप्यूटर साइंस,इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंगएवं पी जी डी ए पाठ्यक्रम पुस्तकालय,प्रयोगशालाओं , स्मार्टकक्षाओ,प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सुविधाओं की तथा संस्थान के नियमों की जानकारी दी गई।इस अवसर पर समस्त विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।