होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  सीएसजेएमयू में ‘एआई करियर्स फॉर वुमेन’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम
 
सीएसजेएमयू में ‘एआई करियर्स फॉर वुमेन’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम
Updated: 7/29/2026 12:02:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सीएसजेएमयू में ‘एआई करियर्स फॉर वुमेन’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में मंगलवार को “एआई करियर्स फॉर वुमेन” विषय पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बीबीए, बीसीए और बी.कॉम की लगभग ५०० छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की पहल के अंतर्गत एडुनेट फाउंडेशन द्वारा माइक्रोसॉफ्ट और एसएपी के सहयोग से आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को एआई-संचालित विश्व के लिए तैयार करना और उन्हें भविष्य की रोजगारपरक तकनीकों से जोड़ना रहा। सत्र में वक्ता अंकित दीक्षित ने छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जेनरेटिव एआई, पायथन, एसक्यूएल, पावर बीआई, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, एक्सेल फॉर बिजनेस, डेटा एनालिसिस और एआई एथिक्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआई अब केवल तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि कॉमर्स, मैनेजमेंट, बिजनेस, डेटा-आधारित निर्णय, उद्यमिता और करियर निर्माण के लिए भी अत्यंत उपयोगी बन चुका है। ओरिएंटेशन कार्यक्रम दो स्लॉट में आयोजित किया गया। पहले सत्र में बीसीए की छात्राओं और दूसरे सत्र में बीबीए एवं बी.कॉम की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्री-फाइनल और फाइनल ईयर की छात्राओं को एआई आधारित प्रशिक्षण, उद्योग-समर्थित प्रमाणपत्र, विशेषज्ञ मार्गदर्शन, कैपस्टोन प्रोजेक्ट, प्लेसमेंट सपोर्ट और चयनित छात्राओं के लिए पेड इंटर्नशिप अवसरों से जुड़ी जानकारी प्रदान की गई।विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट और एसएपी जैसे प्रतिष्ठित उद्योग सहयोगियों के साथ यह पहल महिला विद्यार्थियों को उभरती तकनीकों से जोड़ने और उन्हें भविष्य के करियर अवसरों के लिए सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में एआई के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास और कौशल विकास की भावना को बढ़ावा मिला। यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छात्राओं को तकनीक-आधारित शिक्षा, उद्योग-संपर्क और रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ने की विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
यूनीवर्सिटी के विधि विभाग में क्लाइमेट विदिन
नीट 2026 में आकाश बना यूपी की डॉक्टर फैक्ट्री - सिटी कानपुर टॉपर लक्ष्य अग्रवाल ने हासिल की (एआईआर) 230, 19 छात्र बने टॉ
आईआईटी कानपुर के 59वें दीक्षांत समारोह में 3,104 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां
विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
राज्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों व सिविल डिफेंस वालिंटियर्स को किया सम्मानित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :