बीएसए कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर अमर शहीदों को किया याद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे कार्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों—केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया था।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) हरओम सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण के उपरांत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। इस दौरान बीएसए ने विभागीय योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
समारोह में उप बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील द्विवेदी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यालय सहायक अनिल द्विवेदी तथा बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुखेंद्र सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा कार्यक्रम में जिला समन्वयक सौरभ पाण्डेय, आशुतोष सुंदरम, कार्यालय सहायक शरद अवस्थी, पंकज मिश्रा, साहब सरताज, सुरेश, धर्मेंद्र, दिलीप तथा कार्यालय सहयोगी सत्येंद्र शुक्ला, अभिषेक कटियार और दुर्गेश सिंह सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।