घरों पर जबरन स्मार्ट लगायें जाने पर बिजली कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर जताया रोष |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर| उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ, केंद्रीय कमेटी के आवाहन पर केस्को में बिजली कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शित करते हुए विभागीय कार्यों को संपादित किया।
संगठन के महामंत्री बी के अवस्थी ने बताया कि संगठन की केंद्रीय कमेटी द्वारा 24 फरवरी 2026 को कर्मचारियों के घरों पर जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर , निजीकरण के लिए लागू की गई वर्टिकल व्यवस्था एवं बायोमैट्रिक व्यवस्था से कर्मचारियों में अत्यधिक रोष व्याप्त है। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तथा लगातार की जा रही संविदा कर्मचारियों की छटनी सहित 22 सूत्रीय ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु एक मांग पत्र अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड को दिया गया था एवं समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया गया था।
कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान अभी तक ना किए जाने पर संगठन द्वारा पूर्व निर्धारित आंदोलन के प्रथम चरण में आज पूरे प्रदेश सहित केस्को में भी बिजली कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित करते हुए कार्य किया।