ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का दिया गया प्रशिक्षण
-सायरन की आवाज से घबराये नहीं - मनोज गुप्ता
-बाथरूम या सीढ़ियों के नीचे खिड़कियों और शीशों से दूर रहें - लखन शुक्ला
-आपातकालीन नंबर अपने पास अवश्य रखें -अश्वनी वर्मा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सिविल डिफेंस कानपुर देहात द्वारा जनमानस को जागरूक करने की दृष्टि से अमित कुमार अपर जिलाधिकारी प्रशासन/ उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के कुशल मार्गदर्शन में कानपुर एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड रनिया, कुशल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड विशयकपुर में लखन कुमार शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबन्धन अश्वनी वर्मा आपदा विशेषज्ञ द्वारा हवाई हमले से बचाव का प्रशिक्षण,लू लहर, आकाशीय बिजली से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया ट्रेनिंग का शुभारम्भ मनोज गुप्ता मैनेजिंग डायरेक्टर मयूर ग्रुप ने किया ट्रेनिंग में लखन शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन, अश्विनी वर्मा आपदा विशेषज्ञ ने बताया गया कि ब्लैक आउट क्या होता है यदि आपके इलाके में हवाई हमले होने की आशंका है, तो ब्लैक आउट किया जाता है हवाई हमले की चेतावनी सुनते रहें सरकारी अलार्म, सायरन, या रेडियो/टीवी की घोषणाओं पर ध्यान दें।अगर सायरन बजे तो तुरंत सुरक्षात्मक स्थिति लें। तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं बंकर, तहखाना, या घर का सबसे मजबूत कमरा चुनें – जैसे बाथरूम या सीढ़ियों के नीचे का इलाका।खिड़कियों और शीशों से दूर रहें। खिड़कियाँ और दरवाजे बंद कर दें ध्वनि और विस्फोट से आने वाले मलबे से बचने के लिए खिड़कियाँ, दरवाजे, और परदों को बंद रखें। यदि संभव हो तो खिड़कियों पर टेप लगा दें ताकि कांच टूटे तो नुकसान कम हो।पेट के बल लेट जाएं ज़मीन पर लेटकर सिर को हाथों से ढक लें। दीवार या भारी वस्तु की आड़ में रहें। आपातकालीन किट साथ रखें जरूरी चीज़ें जैसे पानी, सूखा भोजन, प्राथमिक उपचार, दवाइयाँ, टॉर्च, रेडियो, दस्तावेज़ और पहचान पत्र पहले से तैयार रखें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सुरक्षा दें बच्चों को मानसिक रूप से शांत रखें और बुजुर्गों की मदद करें। हमले के बाद तुरंत बाहर न निकलें जब तक आधिकारिक पुष्टि न हो जाए कि खतरा टल गया है, तब तक बाहर न निकलें। दूसरों की मदद करें (यदि सुरक्षित हो) पड़ोसियों, अपंगों, अकेले लोगों को शेल्टर तक पहुंचाने में मदद करें। प्रशिक्षण में पोस्टर के मध्यम से लू लहर और आकाशीय बिजली से बचाव की जानकारी दी गई इस अवसर पर कंपनी की सेफ्टी टीम प्लांट के लोग नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक उपस्थित रहे |