भारतीय मानव सेवा सुरक्षा की संगोष्ठी हुई सम्पन्न
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भारतीय मानव सेवा सुरक्षा की संगोष्ठी रविवार को शुभ 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष के कैम्प कार्यालय नवीन नगर काकादेव कानपुर में संपन्न हुई। संगोष्ठी में पिछले कार्यक्रम की समीक्षा हुई एवं संस्था द्वारा मानव सेवा से जुड़े कार्यों को कैसे आगे किया जाए इस पर विचार किया गया। संगोष्ठी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर आजाद एवं प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय की अगुवाई में नए पदाधिकारियों को कार्ड एवं नेम प्लेट दे कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि सरकारी तंत्र में जिनकी सुनवाई नहीं की जाती और जिनके साथ भेद भाव की निति अपनाई जाती है उसके लिए संस्था पूरी तरह सहयोग करने के लिए तत्पर रहती है। संगोष्ठी के दौरान नीरज भाटिया ,विजय पाल प्रजापति, सत्यम पांडेय ,अमित कुमार गुप्ता, श्याम बाबू चौधरी, मूल चन्द्र, मोहन लाल, पुनीत आजाद ,तिवारी व अन्य पदाधिकारीगण शामिल रहे।
|