पुलिस उपायुक्त यातायात ने नौबस्ता चौराहा पर किया रुट मार्शल की तैनाती
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में एडीसीपी यातायात कपिल देव सिंह द्वारा सुगम यातायात योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में नौबस्ता चौराहा पर विशेष निरीक्षण किया गया । नौबस्ता चौराहा पर यातायात को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु रस्सी द्वारा स्पष्ट चिन्हांकन किया गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही निर्धारित लेन में सुनिश्चित हो सके । नौबस्ता चौराहा पर दुकानों का भी रस्सी द्वारा चिन्हांकन कर दुकानदारों से संवाद स्थापित किया गया । दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों के सामने अतिक्रमण न करने, सड़क पर अनावश्यक सामान न रखने तथा ग्राहकों के वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्क कराने हेतु जागरूक किया गया । दुकानदारों से अपील की गई कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, जिससे चौराहा पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो । नौबस्ता चौराहा पर रूट मार्शल की तैनाती की गयी है । चौराहा पर चिन्हित चोक पॉइंट्स की पहचान कर उनके कारकों को दूर किया जाएगा जिससे यात्रियों के ट्रैवल टाइम को घटाया जा सके । निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से खड़े लगभग 60 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई । इसके अतिरिक्त बिना निर्धारित कलर कोड के संचालित हो रहे 123 ऑटो एवं ई-रिक्शा के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए चालान किए गए साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 अन्य वाहनों के विरुद्ध भी चालान की कार्रवाई की गई । इस प्रकार कुल 205 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई । इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य चौराहा पर अनावश्यक जाम की स्थिति को समाप्त करना, यातायात प्रवाह को निर्बाध बनाए रखना तथा यात्रियों के समय की बचत करना है । संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया कि चिन्हित रूट व्यवस्था हर समय स्पष्ट एवं अवरोध मुक्त बनी रहे । मौके पर टीआई दक्षिण जोन समीर जावेद खां,थाना प्रभारी नौबस्ता व थाना प्रभारी हनुमंतबिहार मौजूद रहें |
|