मीट योर आरपीओ व जन शिकायत निवारण अस्थाई रूप से हुआ स्थगित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ ने सूचना जारी कर कहा है कि प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जाने वाला "मीट योर आरपीओ व जन शिकायत निवारण कार्यक्रम कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (लखनऊ) ने विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी है, कि आम जनमानस बुधवार के दिन 'मीट योर आरपीओ व जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत किसी भी प्रकार का जन संपर्क कार्य (पब्लिक डीलिंग) नहीं कि जायेगी। हालांकि, जन शिकायत निवारण की प्रक्रिया पूर्व की भांति सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को यथावत् जारी रहेगी। इसके साथ ही आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि वे पासपोर्ट से संबंधित किसी भी जानकारी, शिकायत या सहायता के लिए आधिकारिक माध्यमों जैसे पासपोर्ट सेवा पोर्टल, हेल्पलाइन या अन्य निर्धारित चैनलों का उपयोग कर सकते है।
|