सपाइयों ने धूमधाम से मनाई संविधान निर्माता की 135 वीं जयंती |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l समाजवादी पार्टी कार्यालय हमीरपुर में जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम के तहत जनपद की दोनों विधानसभाओं—हमीरपुर व राठ—के सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भी जयंती कार्यक्रम आयोजित किए। मुख्यालय स्थित अंबेडकर पार्क में पार्टी पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्टी कार्यालय में आयोजित सभा में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष, सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जयंती कार्यक्रम के उपरांत विकासखंड मौदहा के ग्राम रीवन समेत अन्य गांवों से राम किशोर मामा (पूर्व चेयरमैन) के नेतृत्व में आए दर्जनों लोगों ने जिलाध्यक्ष इदरीश खान की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और आजीवन पार्टी की सेवा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शुभकरण सिंह परिहार, रामप्रकाश प्रजापति, नारायण दास अकेला, ओमप्रकाश सोनकर वारसी, राघवेन्द्र यादव ‘लकी’, रिजवान खान, बीटू यादव, युगांक मिश्रा, रवि यादव एडवोकेट, परशुराम प्रजापति, प्रेमदास कुशवाहा, प्रमोद कुमार कुशवाहा, विकास गुप्ता, हरिहर, दीप कुमार नामदेव, राम प्रताप सिंह खंगार, मुसाहिब बेग, रामखेलावन प्रजापति, राजेंद्र कुमार श्रीवास, अभय प्रताप सिंह परिहार, सीताराम सोनकर, हरनारायण निषाद, दीपक सिंह यादव, देवांग सिंह, सत्तू सिंह खंगार, भैया लाल, मोहम्मद जुनेद, भूपेंद्र वर्मा, राकेश मोहन, रजा हुसैन, सुभान कुरैशी, अजय पाल, वली उल्लाह खान, नीरज शास्त्री, नरेश खंगार, कुंवर बहादुर कुशवाहा, रामकरण निषाद, मुकेश कुमार चौबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।