महिला कल्याण विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर की दी गई जानकारी |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के निर्देशानुसार मिशन शक्ति5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की टीम से सिद्धार्थ दीक्षित, आकिब अहमद जेंडर स्पेशलिस्ट के द्वारा किया गया । उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की समस्त योजनाओं के बारे में तथा समस्त टोल फ्री नंबर के बारे में विधिवत जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरित भी किए गए ।