आरटीओ विभाग व पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर पार्ट्स की दुकानों की संघन जांच की
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस और परिवहन विभाग सक्रिय हो गया है। सोमवार को एआरटीओ प्रवर्तन कहकशा खातून, एसीपी ट्रैफिक मंजय सिंह , प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज विनीत कुमार व प्रभारी निरीक्षक बजरिया अरविन्द कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना बजरिया क्षेत्र स्थित मोटरसाइकिल के पार्ट्स की दुकानों पर मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर आदि को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में उन्हें हिदायत दी गई कि वह ऐसे कोई भी उपकरण न रखे जो मानकों के विपरीत हो।
आपको बता दे कि प्रयागराज उच्च न्यायालय ने बढ़ते वायु प्रदूषण व ध्वनि प्रदूषण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को आदेशित किया कि ऐसे वाहन जो मोडिफाई किए है तथा ऐसे सर्विस सेंटर तथा गैराज को चिन्हित कर कार्यवाही करे जो वायु तथा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले उपकरण रखते है ,उनकी सघन जांच कर उन पर कार्यवाही करे। हालांकि शनिवार को इस बावत एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह ने समस्त डीलरो, मोटर गैराज एवं वर्कशॉप संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें उच्च न्यायालय के आदेशों के बारे में अवगत कराया था। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारी ने यातायात पुलिस व थाना पुलिस के साथ अभियान चला कर उक्त गैराज और मोटरसाइकिल के पार्ट्स की दुकानों की चेकिंग की। एआरटीओ कहकशा खातून व एसीपी ट्रैफिक ने सभी पार्ट्स के दुकानदारों को शासन तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों को जानकारी देते हुए उन्हें हिदायत दी कि वह ऐसे कोई उपकरण न रखे और न ही उसे वाहन पर लगाए। उन्होंने समस्त दुकानदारों से कहा है कि अगर कोई भी ऐसे उपकरण रखता या लगाता हुआ पाया गया उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।