मुख्यमंत्री ने सोमनाथ यात्रा विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- कानपुर सेंट्रल स्टेशन से भी रवाना हुए श्रद्धालु दिखा आस्था का उत्साह
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से सोमनाथ धाम के लिए एक विशेष आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत आयोजित की जा रही है, जिसमें 1008 तीर्थयात्री (श्रद्धालु) और प्रतिनिधि शामिल हैं। ट्रेन जैसे ही आज कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर पहुंची तो ट्रेन की सुरक्षा के लिए जीआरपी इंस्पेक्टर सहित सिपाही प्लेटफार्म पर तैनात कर दिए गए थे।
वहीं इस ट्रेन में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन पानी की व्यवस्था भी रेलवे की तरफ से की गई थी इस ट्रेन में यात्रा करने वाले श्रद्धालु ने बताया कि यह हम लोगों के लिए बहुत गौरव की बात है कि किसी मुख्यमंत्री ने सोमनाथ की यात्रा के लिए हम लोगों के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है बड़ा ही अच्छा लग रहा है। इस गौरव का अहसास करने के लिए ये इस ट्रेन में एक हजार श्रद्धालु उत्तर प्रदेश से सोमनाथ का दर्शन करने जा रहे हैं। यह ट्रेन प्रदेशभर से 1008 चयनित श्रद्धालुओं को यात्रा कराएगी। ट्रेन शाम 4:30 बजे गोमती नगर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। और शाम कानपुर सेंट्रल स्टेशन होते हुए 21 अप्रैल सुबह 6:00 बजे सोमनाथ स्टेशन पहुंचेगी। 24 अप्रैल को वहां से वापसी के लिए ट्रेन रवाना होगी और 26 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेगी।