चांदी के बिस्कुट और नकदी के साथ तीन तस्कर धरे गए
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | थाना हरवंश मोहाल पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस टीम को अपने मुखबिर की सटीक सूचना पर कासगंज की ओर से आ रहे तीन आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से करीब 154 ग्राम वजन का चांदी का बिस्कुट, शुद्धता का प्रमाण पत्र, सील मोहर सहित 23,200 रुपये नकद और एक स्कूटी बरामद हुई हैआपकी जानकारी के लिए बता दें कि विगत 11 अप्रैल को हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र के प्रख्यात मंदिर श्री सिद्धिविनायक मंदिर से चांदी के मुकुट की चोरी हुई थी , जिसमें आरोपी और उसकी सहायक पत्नी सीसीटीवी में कैप्चर हो गई थी। तभी से पुलिस टीम लगातार इनकी ™गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी । गिरफ्तार आरोपियों में मजिद अंसारी उर्फ माजिद अंसारी (38), उसकी पत्नी अंजुम परवीन (32), और जावेद अहमद (35) शामिल हैं। तीनों कासगंज जिले के रहने वाले हैं। पुलिस आयुक्त के निर्देशन ™में हुई इस कार्रवाई में कई उपनिरीक्षक और हेड कांस्टेबल शामिल रहे। आरोपियों के खिलाफ थाना हरवंश मोहाल में मुकदमा संख्या 28/2026, धारा 305 बीएनएसएस व धारा 317(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की व्यापक छानबीन में जुट गई है।
|