पुलिस अधीक्षक ने बाबा साहेब के तैल चित्र में किया माल्यार्पण |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर में डॉ.अंबेडकर के फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। माल्यार्पण के पश्चात पुलिस लाइन परिसर में, उनके राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया गया। बैठक में उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग-समता, न्याय, बंधुत्व और संविधान में विश्वास-को जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।