बाबा साहेब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के अनमोल प्रतीक भी हैं,- डाॅ मनोज प्रजापति |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l मुख्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति के द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बाबा साहब के विचारों और उनके संघर्षों को स्मरण करते हुए उपस्थित आत्मीय नगर वासियों को संबोधित किया कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के अनमोल प्रतीक भी हैं, उनके विचार हमें सदैव प्रगति और समरसता की राह पर प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष शकुन्तला निषाद ,सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति, सदर नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद , जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अरविंद श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष अंकित गुप्ता , प्रेम नारायण प्रेमी, देवेंद्र सिंह दीनू राजेंद्र श्रीवास, टिकरौली प्रधान,अक्षय पाल बवली ,कार्यक्रम के संचालक, आशुतोष शुक्ला सहित भाजपा के विभिन्न कार्यकर्ता पदाधिकारी गण व क्षेत्र के आत्मीय परिवारजनों की उपस्थिति रही l