निदेशक प्रसार ने कृषि विज्ञान केन्द्र का निरीक्षण कर दिए निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के निदेशक प्रसार डॉ वी के त्रिपाठी ने कृषि विज्ञान विज्ञान केन्द्र, थरियांव का भ्रमण कर समस्त संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। मक्का के साथ मूंग की सहफसली खेती, प्रजातीय प्रदर्शन, पोषक बागवानी, संगंधीय एवं औषधि बागवानी का भ्रमण किया। वैज्ञानिकों को प्रभावी तकनीकी परक सुधार के निर्देश दिए । निदेशक प्रसार ने भ्रमण के दौरान सर्व प्रथम तकनीकी पार्क में पौधारोपण किया। भ्रमण के दौरान तकनीकी रूप से क्रॉप कैफेटेरिया सुजज्जित करने बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत लगाई गई चना के बीज फसल का निरीक्षण कर उसे शीघ्र भंडारित करने के निर्देश दिए । निदेशक ने कहा कि सभी इकाइयों को तकनीकी रूप से सुव्यवस्थित कर ऐसे तकनीकी प्रदर्शित किया, कि जनपद के कृषकों को जानकारी मिल सके गांवों में वैज्ञानिक भ्रमण करे तथा आयोजित होने वाले प्रशिक्षण, प्रदर्शन में उपयुक्त कृषकों को चयनित किया जाए। निदेशक प्रसार डा वी के त्रिपाठी ने बताया कि खेत को स्वस्थ्य करना नितांत आवश्यक है। खेत में हरी खाद का उपयोग करे , सहफसली खेती कर आय बढ़ाए। प्रभारी अधिकारी डा साधना वैश, डा जगदीश किशोर, डा जितेंद्र सिंह, डा एस बजरंग सिंह अध्यक्ष, डा विनोद प्रकाश, डॉ भूपेंद्र कुमार सिंह,डाo अल्का कटियार , कुंवरपाल गंगवार , पंकज कुमार उद्यान निरीक्षक उपस्थित रहे ।
|