न घबराए चिकन पॉक्स वायरस से, इलाज पूरी तरह संभव
- इम्युनिटी कमजोर होने के कारण होता है चिकन पॉक्स
- झाड़ फूंक के चक्कर में मरीज न पड़े, बिगड़ सकती है हालत
- 8-10 दिनों तक दवा खा कर मरीज हो सकता है पूरी तरह स्वस्थ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। चिकन पॉक्स एक वायरस है, जिसे आम तौर पर लोग छोटी माता या बड़ी माता कह कर बुलाते है। जबकि चिकन पॉक्स का डाक्टर की सलाह लेकर आगे इलाज कराया जाए तो मरीज 8 से 10 दिनों में बिल्कुल स्वस्थ हो सकता है। लेकिन अगर किसी तरह के अंधविश्वास में पड़ कर मरीज की झाड़ फूंक करवाई तो आगे चल कर मरीज की हालत गंभीर भी हो सकती है यहां तक कि उसे स
सेप्टी भी हो सकता है। लेकिन अब चिकन पॉक्स का इलाज अब पूरी तरह संभव है।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग के विभगाध्यक्ष डॉ डी पी शिवहरे ने बताया कि चिकन पॉक्स किसी भी उम्र में किसी को भी हो सकता है प्रोग्राम अक्सर देखा गया है कि चिकन पॉक्स बच्चों में ज्यादातर होता है प्रोग्राम चिकन पॉक्स होने पर शरीर में कई जगह लाल दाने निकल आते हैं जिसमें इंफेक्शन हो सकता है उसमें पति बन जाता है उसके साथ-साथ सेप्टीसीमिया भी हो सकता है पूर्ण ग्राम उन्होंने बताया कि चिकन पॉक्स तरीके विभिन्न अंगों पर भी अपना प्रभाव डालता है जैसे दिमाग पर असर पड़ सकता है सांस लेने दिक्कत होना ,वायरस निमोनिया होना ,फेफड़ों में इंफेक्शन, ब्रेन में इंफेक्शन ,लीवर तथा हार्ट में इंफेक्शन के साथ-साथ आंखों पर भी ये अपना प्रभाव डालती है जिससे आंखों की रोशनी तक जा सकती है। डॉ श्री शिवहरे ने बताया कि चिकन पॉक्स होने का मुख्य कारण इम्युनिटी का कमजोर होना है ,जिससे ये बीमारी बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक को हो सकती है।
- चिकन पॉक्स से बचाव
डॉ डी पी शिवहरे ने बताया कि चिकन पॉक्स का बचाव यही है कि घरेलू इलाज न करे, झाड़ फूंक के चक्कर में मरीज की समस्या को न बढ़ाए, डॉ की सलाह लेकर मरीज का इलाज शुरू करे। मरीज के द्वारा इस्तेमाल की हुई चीजें जैसे तौलिया, कम्बल, तकिया और उसके पहने कपड़े का उपयोग बिल्कुल न करे क्यों कि ये छुआ छूत की बीमारी है जो जल्द दूसरों में लग जाती है। बचाव और सही इलाज से मरीज 8 से 10 दिनों में पूरी तरह ठीक हो जाता है।