होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता एवं निरीक्षण
 
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता एवं निरीक्षण
Updated: 4/16/2026 11:38:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता एवं निरीक्षण 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक गतिविधियां संचालित की गईं। इसी क्रम में अप्रैल 2026 में ग्रामीण क्षेत्र ब्लॉक सरसौल के ग्राम फुफुआर के सुई थोक क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा, आई.एफ.डब्ल्यू. अरविन्द कुमार एवं रीजनल कोऑर्डिनेटर डॉ. शिवकान्त की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को वेक्टर जनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता मीरा देवी को दस्तक अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। टीम ने पिछले वर्ष डेंगू से प्रभावित व्यक्ति सत्यम के घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और रोग से बचाव संबंधी जानकारी दी। भ्रमण के दौरान टीम ने आशा द्वारा किए गए घर-घर जागरूकता कार्य का सत्यापन किया। ग्रामीणों ने आशा कार्यकर्ता के कार्यों की सराहना भी की। क्षेत्र में पंपलेट वितरण एवं घरों पर स्टीकर चस्पा किए गए, जिनका निरीक्षण भी किया गया। संयुक्त टीम द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठकर वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम पर चर्चा की गई, जिसमें ग्रामवासियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। टीम द्वारा कुल 60 घरों का सर्वेक्षण किया गया तथा 168 जल पात्रों का निरीक्षण किया गया, जिनमें कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि ग्राम में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा पंचायती राज विभाग के माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य संपादित किए जा रहे हैं। पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को पशुओं को आबादी से बाहर रखने के लिए जागरूक किया गया तथा सूकर पालन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। कृषि रक्षा विभाग द्वारा स्क्रब टाइफस जैसी बीमारियों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।ग्राम में सोर्स रिडक्शन, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, इंडोर स्पेस स्प्रे तथा नालियों में लार्वीसाइडल छिड़काव कराया गया। साथ ही एंटोमोलॉजिकल सर्वेक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। लोगों को जलभराव रोकने, जमा पानी हटाने तथा आवश्यकतानुसार केरोसिन/जला मोबिल ऑयल डालने, मच्छररोधी क्रीम के उपयोग एवं शरीर को ढककर रखने की सलाह दी गई। जनसामान्य से अपील की गई है कि संचारी रोगों से संबंधित सूचना या सहायता के लिए यूएचएम चिकित्सालय स्थित कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 एवं 9335301096 तथा नगर निगम कंट्रोल रूम के नंबर 0512-2526004 एवं 2526005 पर संपर्क करें। सूचना प्राप्त होने पर संबंधित क्षेत्र में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था पर हुई समीक्षा बैठक
विभागीय अधिकारी अपने अपने कार्यालयो में नियमित रूप जनसुनवाई करें आयोजित - जिलाधिकारी
मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न विषयों पर दी गई विस्तृत जानकारी
पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई के जरिए सुनी शिकायतें दिए निर्देश
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बिल्हौर क्षेत्र में व्यापक जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान संचालित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :