अवैध अस्पतालों के पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, दो हॉस्पिटल सील, छह को नोटिस
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। कल्याणपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान दो हॉस्पिटल को पूरी तरह सील कर दिया गया। छह हॉस्पिटल की ओटी सील की गई और नोटिस थमाया गया। ताला लगाकर भागने वाले हॉस्पिटल की सूचना थाने में दी गई, जिन पर अब थाना स्तर से कार्रवाई होगी।
कल्याणपुर में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रमित रस्तोगी ने शुक्रवार को अवैध हॉस्पिटल पर छापेमारी की। इस दौरान स्टार थ्री हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के चलते मिला। जिसके बाद हॉस्पिटल की ओटी सील करते हुए हॉस्पिटल के मुख्य द्वार को भी सील कर दिया गया। तीन दिन में हॉस्पिटल को पूरी तरह खाली करने के निर्देश दिए गए। कानपुर हेल्थ हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के चलते मिला जिसके बाद उसे भी पूरी तरह सील कर दिया गया। और तीन दिन का समय देते हुए हॉस्पिटल को खाली करने के निर्देश दिए गए। कल्याणपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम को आता देख कल्याणपुर के तीन हॉस्पिटल संचालक हॉस्पिटल छोड़कर भाग निकले। इनमें सबसे पहले बारासिरोही में बने गांधी हॉस्पिटल संचालक टीम को देखते ही मौके से ताला लगाकर भाग निकला। इसके बाद इसकी सूचना थाने में दी गई। वहीं, मान्या हॉस्पिटल भी ताला लगाकर भाग निकले। संवारिया हॉस्पिटल भी ताला लगाकर भाग निकले जिसके बाद सभी की सूचना थाने पर देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।