100 करोड़ की आस्था पर चोट: लव जिहाद का एक ही इलाज,एकजुटता...ज्योति बाबा
- आज की बेटी,कल की संस्कृति,लव जिहाद से जनसंख्या जनसांख्यिकीय युद्ध बंद करो
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। प्रेम पवित्र बंधन है पर जब प्रेम का मुखौटा लगाकर पहचान छुपाई जाए और शादी को धर्मांतरण का हथियार बनाया जाए तो वह लव नहीं ,जिहाद बन जाता है इसे रोकना हर सनातनी का कर्तव्य है उपरोक्त बात हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में 18 अप्रैल को जीएनके कॉलेज से प्रातः 10:30 बजे एक युद्ध लव जिहाद के विरुद्ध शीर्षक से उठने वाले सनातन जागरूकता जुलूस हेतु विभिन्न संगठनों की सामूहिक तैयारी बैठक में समिति के संरक्षक अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख,एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी योग गुरू ज्योति बाबा ने कहीं, ज्योति बाबा ने आगे कहा कि कई मामलों में सामने आया है कि नाम बदलकर दोस्ती की जाती है भावनाओं से खेला जाता है शादी के बाद धर्म बदलने का दबाव बनाया जाता है लड़की का घर,नाम,त्यौहार,रीति रिवाज सब बदल दिए जाते हैं एक पीढ़ी में ही परिवार अपनी सांस्कृतिक जड़ों से कट जाता है यह सिर्फ एक लड़की की नहीं पूरी सभ्यता की हानि है और बहुत जगह तो 35 टुकड़ों में काट भी दिया जाता है। हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रमुख,समिति के मुख्य कार्यक्रम संयोजक पियूष रंजन सनातनी ने जोर देकर कहा कि लव जिहाद के कारण शादी के बाद बच्चे जिस धर्म में पलते हैं उस परिवार की 1000 साल पुरानी परंपरा एक झटके में खत्म हो जाती है और जब विवाह का मकसद प्रेम न होकर धर्मांतरण हो तो यह समाज का संतुलन बिगाड़ता है इसीलिए 18 अप्रैल को प्रदेश के सभी जागरुक हिंदू संगठन व सनातन प्रेमी एकजुट होकर इस पर और ठोस कार्यवाही करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन देने जा रहे हैं और सभी से शामिल होने का आवाहन व्यापक हिंदू हित में बेटी हित में कर रहे हैं। समिति की महिला कोऑर्डिनेटर रति दीक्षित ने कहा कि हर हिंदू घर में बेटियों को सतर्क करने का 18 अप्रैल से अभियान विभिन्न संगठनों के सहयोग से शुरू कर रही हूं। समिति के कार्यक्रम संयोजक मयंक त्रिपाठी,टिंकू वाल्मीकि एवं अमित सिंह रोबिन ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रेम का सम्मान पर छल का विरोध होगा,बेटी बचेगी तो संस्कृत बचेगी,संस्कृत बचेगी तो सनातन बचेगा,इसीलिए आंख बंद करके नहीं,आंख खोलकर रिश्ते देखो,लव जिहाद का विरोध करो,धर्म संस्कृति की रक्षा करो। अन्य समिति के प्रमुख सनातनी डा. आर सी शर्मा,कुशल पाल सिंह,धर्मेंद्र वर्मा,अमित चौहान,आलोक दुबे,नीरज श्रीवास्तव,शिखा पांडे,अलका कालरा इत्यादि थी।