ऑपरेशन व्हाइट पाउडर के सौदागर महिला समेत धरे गये, भारी मात्रा में चरस-गांजा बरामद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन व्हाइट पाउडर के तहत मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अनीता सोनकर, सूरज सोनकर उर्फ नाटू और कौशल सोनकर को दबोचकर उनके कब्जे से 512 ग्राम चरस, दो किलो से अधिक गांजा और आठ हजार रुपये से ज्यादा नकदी बरामद की है।बरामद नकदी को नशे के कारोबार से जुड़ा माना जा रहा है। जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपियों पर पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, कौशल और सूरज पूर्व में मादक पदार्थों की बिक्री के मामलों में जेल भी जा चुके हैं। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आरोपियों के अन्य सदस्यों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
|