भगवान परशुराम जयंती पर निकाली शोभा यात्रा |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l ब्राह्मण समाज के द्वारा परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया l जिसमें भगवान परशुराम जी के विचारों से प्रेरणा लेकर ब्राह्मण समाज की महिलाओं एवं पुरुषों ने शोभा यात्रा में भाग लिया l यह शोभा यात्रा नगर के प्रमुख चौराहों से होते हुए नगर पालिका व्यायाम शाला हमीरपुर में समाप्त हुई जहां पर एक सभा का आयोजन किया गया l जिसमें भगवान परशुराम जी के जीवन चित्रण पर प्रकाश डाला गया और उनसे प्रेरणा लेकर सभी ने जीवन जीने का संकल्प लिया l सभा में मुख्य रूप से दीपक मिश्रा सहित जिले के पदाधिकारी शामिल रहे l