पारिवारिक, समझौता योग्य विवाद से संबंधित का हुआ सुलह |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर के अंतर्गत संचालित मध्यस्थता केन्द्र में वाद संख्या-7120/2022, रामगोपाल बनाम संतोष, जो पारिवारिक,समझौता योग्य विवाद से संबंधित था, का सफलतापूर्वक निस्तारण सुलह के माध्यम से किया गया।
मामले में नियुक्त मध्यस्थ अधिवक्ता शिवबरन द्वारा दोनों पक्षों के मध्य प्रभावी संवाद स्थापित कर आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराया गया। मध्यस्थता प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आपसी सहमति से समझौता किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर की सचिव वंदना अग्रवाल द्वारा दोनों पक्षों को बधाई दी गई तथा मध्यस्थ अधिवक्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके कार्य पर संतोष व्यक्त किया गया। जनसामान्य से अपील की गई कि वे आपसी विवादों के समाधान हेतु मध्यस्थता केन्द्र का अधिकाधिक लाभ उठाएं, जिससे समय व धन की बचत के साथ-साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में विवादों का निस्तारण संभव हो सके।