जनगणना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने अपर ज़िलाधिकारी वित्त व राजस्व विवेक चतुर्वेदी से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के जनगणना ड्यूटी के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया।
टज्ञापन के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने की माँग की गई। अवस्थी ने बताया कि मलेरिया विभाग के कर्मचारियों जो संचारी रोगों के बचाव के लिए लगातार दवाई का छिड़काव कर रहे हैं , उन्हें भी ड्यूटी पर लगाया गया है जो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं । उन्होंने यह भी बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोबाइल ऐप पर फीडिंग नहीं कर पाएगा,जिससे जनगणना का कार्य प्रभावित होगा । अपर नगर आयुक्त नगर निगम जगदीश यादव को भी ज्ञापन उनके कार्यालय को प्राप्त कराया गया है और उनसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने की माँग की गई है।प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से मंत्री इंजीनियर कोमल सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह,कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र अवस्थी ,कुलदीप सिंह आदि शामिल रहे ।