गंगा टास्क फोर्स ने चलाया गंगा स्वच्छता अभियान
- छात्र छात्राओं को गंगा स्वच्छता की दिलाई शपथ एवं वितरित किए पौधे
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय सेना की 137 सी ई टी एफ बटालियन टी ए 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स ने जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर दीनदयाल नगर कानपुर नवाबगंज स्कूल के छात्र- छात्राओं के साथ गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रबंधक नारायण त्रिपाठी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय श्री उपस्थित रहे। तथा वर्ल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया कि अर्पण ठाकुर, वुमन,एंपावरमेंट वेलफेयर के सदस्य उपस्थित रहे। गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल रोहित श्रीवास्तव और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रफुल्लित कुमार वर्मा के दिशा निर्देश पर विगत 7 सालों से गंगा स्वच्छत अभियान,पौधा रोपण, घाटों की गश्त, जागरूकता अभियान निरंतर कर रही है। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार समरजीत सिंह ने विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओ को संबोधित करते हुए बताया कि नदी हमारे जीवन का आधार है यहां केवल सिर्फ पीने का पानी का मुख्य स्रोत नहीं है। बल्कि इससे सिंचाई बिजली उत्पादन परिवहन और जैव विविधता को भी फायदा मिलता है कई सभ्यताएं नदी के किनारे विकसित हुई है और धार्मिक व संस्कृति महोत्सव में रहती है इसलिए नदी का संरक्षण और सही इस्तेमाल हमारी भौगोलिक और संस्कृति विरासत का अहम हिस्सा है। नदी के आसपास हरियाली होती है जैसे मछली पालन और पर्यटन धार्मिक दृष्टि से भी नदियों का महत्वपूर्ण स्थान है। नदियों को पवित्र मानते हैं इसके अलावा नदी परिवहन का साधन है नाव और जजों के माध्यम से सामान एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा जाता है गंगा हमारे लिए सिर्फ पानी का स्रोत नहीं है। बल्कि नदी पर्यावरण को भी संतुलित बनाए रखना मैं अहम भूमिका निभाती है। छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के बारे में अवगत कराया वृक्ष हमारे लिए बहुत अमूल्य धरोहर है इसे हम अपने जीवन को बचा सकते हैं ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगे ताकि हमारा शुद्ध जलवायु बना रहे हमें नदी को स्वच्छ और सुरक्षित रखना चाहिए हमें नदी में कूड़ा नहीं फेकना चाहिए और प्रदूषण होने से रोकना चाहिए यदि हम नदी की सुरक्षा करेंगे तो नदी भी हमें जीवन देती रहेगी। इन्ही शब्दों के साथ गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने विद्यालय में उपस्थित शिक्षक शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं पौधे वितरित किए।