दरोगा पर गाड़ी चढ़ाकर भागे दबंग, टेंट कारोबारी की कुचलकर मौत, 10 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा चौकी के अंतर्गत सोमवार देर रात एक बजे चेकिंग के दौरान बोलेरो सवार ने चेकिंग कर रहे दरोगा प्रदीप कुमार को टक्कर मारकर गिरा दिया। जानकारी के अनुसार, टिकरा चौकी इंचार्ज बालेंद्र सिंह ने टार्च की रोशनी से इशारा करके बोलेरो को रोकने की कोशिश की थी।आरोपी उनके उपर बुलेरो चढ़ाकर टिकरा कस्बे की तरफ भाग निकला। आनन फानन में साथी पुलिस घायल दरोगा को अस्पताल लेकर भागे। दरोगा को टक्कर मारने के बाद टिकरा कस्बे में बुलेरो चालक ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कश्यप नगर निवासी फूल सिंह कश्यप को रौंद दिया। यहां से उन्हें इलाज के लिए कल्याणपुर के निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। टेंट कारोबारी को टक्कर मारने के बाद बोलेरो पांडु नदी के पहले मोड पर अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसके बाद बुलेरो सवार वहां से भाग निकले। थाना प्रभारी बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया बिठूर पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो को जेसीबी की मदद से निकलवा कर टिकरा चौकी परिसर में खड़ा कर दिया है। घटना में घायल दरोगा प्रदीप कुमार का सिंहपुर स्थित पारस अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
|