होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  मोबाइल पर बात करना पड़ा भारी, ट्रक से कुचलकर महिला डिजाइनर की मौत, फरार चालक की तलाश
 
मोबाइल पर बात करना पड़ा भारी, ट्रक से कुचलकर महिला डिजाइनर की मौत, फरार चालक की तलाश
Updated: 4/21/2026 10:56:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मोबाइल पर बात करना पड़ा भारी, ट्रक से कुचलकर महिला डिजाइनर की मौत, फरार चालक की तलाश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। फोन पर बात करते सड़क पार करने के दौरान नौबस्ता चौराहा पर तेज रफ्तार ट्रक ने मंगलवार दोपहर यशोदानगर निवासी महिला डिजाइनर इशरत खान (38) को रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह काकादेव स्थित एक स्कूल में बच्चों की बनाई डिजानइर ड्रेसों को देकर घर लौट रही थीं। पुलिस ने महिला का पता लगाकर परिवारीजनों को हादसे की जानकारी दी।यशोदा नगर निवासी ट्रक चालक अशरफ की बेटी इशरत खान ग्रेजुएशन के बाद से शहर के कई स्कूलों से टाइप करके बच्चों की डिजाइनर वस्त्र तैयार करती थीं। परिवार में मां नसीम, भाई हमजा, बहन नुसरत और मुंतशा है। परिवारीजनों ने बताया कि वह मंगलवार सुबह 10 बजे घर से काकादेव स्थित एक स्कूल में बच्चों की तैयार डिजाइनर ड्रेसों को देनी गईं थीं। वहां से लौटते समय नौबस्ता चौराहे पर किसी का फोन आ गया। इस दौरान बात करते-करते सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। हाईवे पर हादसा देख तमाशबीनों के कारण जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से तितर बितर किया। महिला पुलिस को तलाशी में मिले कागजात से परिजन को सूचना दी गई। आननफानन पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मां ने बड़ी बेटी का शव देखा, तो सन्न रह गई। करीब 10 मिनट तक वह बदहवास हो गई। वहीं] उनकी मौसी वसीम और मामा बिलख पड़े। मां का कहना था कि अभी पिता ट्रक लेकर बाहर गए हुए हैं। उन्हें सूचना नहीं दी गई है। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि चौराहे पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि महिला किसी से फोन पर बात करते हुए सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान ट्रक ने रौंद दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जनगणना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
गंगा टास्क फोर्स ने चलाया गंगा स्वच्छता अभियान
दरोगा पर गाड़ी चढ़ाकर भागे दबंग, टेंट कारोबारी की कुचलकर मौत, 10 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो
संविदा कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश के लिए केस्को एमडी को दिया ज्ञापन
दिव्यांगजनों के लिए चिन्हांकन शिविर 22 से, योजनाओं का मिलेगा लाभ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :