आयुष गुप्ता ने 12 वीं की परीक्षा में शानदार सफलता की हासिल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | नौबस्ता गल्ला मंडी निवासी आयुष गुप्ता ने 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर सफलता हासिल की है। वह परितोष इंटर कॉलेज के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। आयुष ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प माता-पिता के आशीर्वाद से यह मुकाम हासिल किया है।
|