श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षण संस्थान में हुआ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षण संस्थान अमरिया पीलीभीत में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन सीसीए को ऑर्डिनेटर श्री भवानी शंकर फिजा मलिक अरिसा जिया के द्वारा किया गया एवं प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रीमती रूपेंद्र कौर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनप्रीत सिंह संधु ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारती हैं।