ओमनी कार और ट्रक भिड़ंत में चार की दर्दनाक मौत सात लोग गम्भीर रूप से घायल |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l थाना मौदहा के ग्राम छिरका के पास रात 11:30 बजे नेशनल हाईवे 34 पर ओमनी कार संख्या UP91U9665 जो हमीरपुर से महोबा की ओर एवं ट्रक संख्या UP32UN4847 कबरई से गिट्टी लादकर हमीरपुर की तरफ आ रहा था l जगन्नाथ पेट्रोल पंप, ग्राम छिरका के पास आपस में भीषण टक्कर हो गई जिसमें 7 लोग घायल हो गए जिनमें चार लोगों की मृत्यु हो गई l
सूचना पर क्षेत्राधिकारी मौदहा एवं प्रभारी निरीक्षक मौदहा मय पुलिस बल के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा ओमनी कार में सवार घायलो
को एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी मौदहा भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा मोहन पुत्र रामसेवक, आशीष पुत्र करन सिंह , जितेन्द्र निवासी रिठारी ,कमलेश निवासी डामर को मृत घोषित कर दिया गया। शेष घायलों को सीएचसी मौदहा से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय हमीरपुर रेफर किया गया है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस हमीरपुर भेजा जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक एवं चालक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। घटना की सूचना पाकर जिला अधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं जिलाधिकारी द्वारा बाइट भी दी गई l