पूरे सम्मान के साथ विदा किए गए अपर पुलिस अधीक्षक |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l अपर पुलिस अधीक्षक,मनोज कुमार गुप्ता के स्थानान्तरण के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन्स, हमीरपुर में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, मनोज कुमार गुप्ता के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनपद में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की गई। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नवीन दायित्वों हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं। विदाई समारोह में उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए उनके साथ कार्य करना गौरवपूर्ण बताया तथा उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अरविन्द कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।