होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  यूपी के 22 जिलों में बेहतर उत्पादकता हेतु 'फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर' परियोजना शुरू
 
यूपी के 22 जिलों में बेहतर उत्पादकता हेतु 'फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर' परियोजना शुरू
Updated: 5/6/2026 8:45:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

यूपी के 22 जिलों में बेहतर उत्पादकता हेतु 'फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर' परियोजना शुरू 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आईसीएआर अटारी एवं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में अटारी, कानपुर के सभागार में “फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर परियोजना” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में अटारी के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यह एक नई परियोजना सीएसआर मारुति द्वारा फण्डेड है। उन्होंने बताया कि इस परियोजन का मुख्य उद्देश्य सी.वी.जी. फैक्ट्री से उत्पन्न बाई प्रोडक्ट फरमेन्टेड जैविक खादों के उपयोग एवं प्रसार से कृषि उत्पादन बढ़ाना, मृदा की उपजाऊ शक्ति बढ़ाना एवं पर्यावरणीय दुष्प्रभावों को कम करना है। उत्तर प्रदेश में इस परियोजना के संचालन के लिए 22 जिलों का चयन किया गया है। इस कार्यशाला के माध्यम से कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिकों को इस परियोजना को संचालित करने हेतु जानकारी दी गई। इस परियोजना के क्रियान्वयन से देश के राष्ट्रीय कार्यक्रम संतुलित उर्वरकों के प्रयोग को भी बल मिलेगा आईएआरआई के सस्य विज्ञान प्रभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस.एस. राठौर ने बताया कि फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर पारंपरिक जैविक खाद की तुलना में अधिक प्रभावशाली है और इसमें पोषक तत्वों की उपलब्धता अधिक होती है। इस तकनीक को अपनाकर किसान रसायनिक उर्वरकों पर अपनी निर्भरता कम कर सकते हैं, जिससे खेती की लागत में कमी आएगी और दीर्घकालिक मृदा स्वास्थ्य सुनिश्चित होगा।आईएआरआई के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने इस परियोजना के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि चयनित 22 जिलों में कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों तक प्रक्षेत्र प्रदर्शनों, प्रशिक्षण, किसान गोष्ठी, कृषि मेला आदि माध्यमों से फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस अवसर विशिष्ट अतिथियों सीएसए के निदेशक प्रसार डॉ. वी. के. त्रिपाठी और कृषि विवि.अयोध्या के निदेशक प्रसार डॉ. आर.बी. सिंह ने भी अपने विचार रखे और कृषि उत्पादकता में स्थिरता लाने के लिए वैज्ञानिकों के दृष्टिकोण और कार्यान्वयन रणनीतियों को साझा किया। तकनीकी सत्रों में विस्तृत प्रसतुतिकरण के माध्यम से आएआरआई के वैज्ञानिकों द्वारा परियोजना की विस्तृत जानकारी कार्याशाला में उपस्थित उत्तर प्रदेश के 22 कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों को दी गई। कार्यक्रम के अन्त में डा. अजय कुमार सिंह, प्रधान वैज्ञानिक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बंगाल की प्रचंड जीत पर सांसद रमेश अवस्थी का कानपुर में ऐतिहासिक स्वागत
बच्चों के प्रवेश में पेन नम्बर की अनिवार्यता से अभिभावक परेशान
बरातियों की वैन से भिड़ा डंपर, पीछे से टकराईं छह गाड़ियां; 16 घायल, भीषण जाम
महापौर ने ग्रीन पार्क चौराहा का किया निरीक्षण
एडीजी जोन ने मार्ग दुर्घटना में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को कांधा देकर नम आंखों से दी अंतिम विदाई
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :