अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे पर नर्सो को किया गया सम्मानित
- मरीजो की सेवा करना ही सबसे बडी भावना - डॉ रेनू गुप्ता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आधुनिक नर्सिंग की जनक फलोरेंस लाइटएंगल को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस मौके पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ रेनू गुप्ता ने उपस्थित नर्सो को सम्बोधित करते हुए कहा कि रोगियों की देखभाल में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके साथ ही उन्होंने नर्सो के समर्पण और सेवा भावना की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएमएस डॉ अनीता गौतम, मीडिया प्रभारी डॉ सीमा द्विवेदी, डॉ नीना गुप्ता, डॉ शैली अग्रवाल, डॉ गरिमा गुप्ता उपस्थित रहीं। वही सिस्टरो में प्रीथा, पूनम, मैट्रन मीरा, वंदिता, सीता, सबरा, करुणा, शोभा, सोनम सहित विभाग की अनेक नर्सिंग अधिकारियों एवं फैकल्टी सदस्यों ने सहभागिता की।