पनकी में मजदूरों का हल्ला बोल, सैलरी न बढ़ने पर फैक्टरी पर प्रदर्शन, बोले- मांगें पूरी होने तक काम ठप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। पनकी औद्योगिक क्षेत्र पनकी के साइड नंबर वन स्थित सी-40 गेट के बाहर बुधवार को भारी हंगामा हुआ। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर फैक्टरी में काम करने वाले सैकड़ों महिला और पुरुष कर्मचारियों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना है कि वे लंबे समय से फैक्टरी प्रबंधन से वेतन बढ़ाने की गुहार लगा रहे हैं।
कई बार बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन हर बार उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी मोहम्मद शादाब और अमित ने बताया कि मजबूरन उन्हें आज काम बंद करना पड़ा। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक हमारी मांगों पर लिखित सहमति नहीं बनती और वेतन में सम्मानजनक वृद्धि नहीं होती, तब तक हम गेट से नहीं हटेंगे।