अब विदाई के दिन नहीं होगा खाली हाथ, “प्रयास” से उसी दिन मिलेगी पेंशन की सौगात
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। केन्द्रिय पहलो में एक महत्पर्वूण पहल “प्रसास” शुरू की गई है,जिसके माध्सम से अब सेवानिवृत्ति के दिन ही कर्मचारी को उसका पंेशन भुगतान मिल जायेगा। पूर्व में कर्मचारी सेवानिवृत्त हो जाने के बाद कर्मचारी को अपने पेंशन भुगतान को लेकर विभागो के चक्कर काटने पडते थे, लेकिन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) भारत सरकार की पहल से पेशनभोगियों को उनका भुगतान अब उनके सेवानिवृत्त के दिन ही मिल जायेगा। आपको बता दे कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत एक प्रमुख सामाजिक सुरक्षा संस्था है, जो कर्मचारियों को भविष्य निधि, पेंशन तथा बीमा जैसी सुविधाएँ प्रदान करती है। समय के साथ ईपीएफओ ने अपनी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल एवं डिजिटल बनाने के लिए अनेक पहलें की हैं। इन्हीं सदस्य-केंद्रित पहलों में से एक महत्वपूर्ण पहल है “प्रयास” है। “प्रयास” का उद्देश्य कर्मचारी पेंशन योजना-1995 (ईपीएस-1995) के अंतर्गत पात्र कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन ही “पेंशन पेमेंट आर्डर” (पीपीओ) उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें पेंशन प्राप्त करने के लिए लंबे समय तक प्रतीक्षा न करनी पड़े और वे सम्मानपूर्वक एवं वित्तीय सुरक्षा के साथ अपने सेवानिवृत्ति जीवन की शुरुआत कर सकें। पहले की व्यवस्था में कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन प्राप्त करने हेतु अनेक दस्तावेजों के साथ कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। कई बार पेंशन स्वीकृति में विलंब होने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या का अब समाधान कर दिया गया है।
|