बीएनएसएस की धारा के संबंध में आहूत हुई कार्यशाला |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस लाइन्स सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक द्वारा बीएनएसएस की धारा 105/107 के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं विवेचकगण उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य बीएनएसएस की उक्त धाराओं के प्रावधानों, उनके विधिक प्रयोग तथा प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों को जागरूक एवं प्रशिक्षित करना रहा।कार्यशाला में न्यायालय से उपस्थित अभियोजकों द्वारा धारा 105/107 बीएनएसएस के उचित एवं प्रभावी प्रयोग के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों को विवेचना, अभियोजन एवं विधिक प्रक्रिया के दौरान इन धाराओं के समुचित उपयोग,आवश्यक दस्तावेजीकरण तथा प्रक्रिया की शुद्धता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।