होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे के उपलक्ष में प्रदेश का पहला नर्सिंग लेड क्लीनिक का यूपीयूएमएस सैफई में हुआ उद्घाटन
 
अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे के उपलक्ष में प्रदेश का पहला नर्सिंग लेड क्लीनिक का यूपीयूएमएस सैफई में हुआ उद्घाटन
Updated: 5/15/2026 10:23:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे के उपलक्ष में प्रदेश का पहला नर्सिंग लेड क्लीनिक का यूपीयूएमएस सैफई में हुआ उद्घाटन।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में प्रदेश का पहला  “नर्सेस लेड क्लीनिक” का उद्घाटन मा0 कुलपति प्रो. डॉ अजय सिंह के कर कमलों के द्वारा किया गया। क्लीनिक का उद्घाटन नर्सिंग स्टाफ के द्वारा संपादित कार्यों के महत्व को सम्मानित करना था। प्रो.डॉ. अजय सिंह ने क्लीनिक के परिवर्तनकारी प्रभाव पर प्रकाश डाला। कहा, नर्स-लेड क्लीनिकों की स्थापना स्वास्थ्य देखभाल के लिए महत्वपूर्ण प्रयास है। यह न केवल नर्सों के नैदानिक प्रशिक्षण को बल्कि नर्सिंग के सभी मनकों को बढ़ाएगा। नर्सिंग छात्रों के नैदानिक कौशल में सुधार होगा और रोगी की संतुष्टि को बढ़ाने के लिए पैशनेट केयर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देकर सिस्टम तैयार किया जाएगा, जो अंततः देश में बेहतरीन नर्सिंग प्रोफेशनल्स के विकास को बढ़ावा देगा। नर्सिंग संवर्ग के अधिकारी जो शिक्षा संबंधी कार्यों में सम्मिलित नहीं हैं उनके लिए छात्रों को प्रशिक्षित करने का अनोखा और नवीन कार्य साबित होगा। आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, कुलपति  प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह ने नर्स-लेड क्लिनिक का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य देखभाल नवाचार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह पहल, प्रदेश में अपनी तरह की पहली है, इससे रोगी देखभाल और नर्सिंग पेशे में एक नई क्रांति होगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो0 डॉ अजय सिंह एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ नर्सें होती हैं, जो मरीजों की देखभाल एवं उपचार में अहम योगदान देती हैं।
नवनिर्मित नर्सेस लेड क्लीनिक में प्रशिक्षित नर्सिंग अधिकारी मरीजों को प्राथमिक परामर्श, स्वास्थ्य जागरूकता, नियमित जांच तथा आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। 
कार्यक्रम में नर्सिंग अधिकारियों के द्वारा मनमोहक नृत्य एवं गायन कार्यक्रम के द्वारा नर्सिंग संवर्ग के कार्यों का प्रदर्शन किया  ।साथ ही  उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्सों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय  प्रति कुलपति , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,  मुख्य नर्संग अधिकारी एवं डीन नर्सिंग  एवं अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एआईएसएच कानपुर के निर्माणाधीन भवन का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे पर नर्सो को किया गया सम्मानित
जिलाधिकारी ने किया उर्सला अस्पताल का औचक निरीक्षण,22 डॉक्टर सहित 32 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित
75 वर्षीय मरीज़ ने पारस हॉस्पिटल कानपुर में शहर का पहला एडवांस्ड वायरलेस पेसमेकर इम्प्लांट कराया
विश्व थैलेसिमिया दिवस पर मरीजों के बचाव के लिए दिए गए टिप्स
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :