होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  राष्ट्र प्रथम” के मंत्र के साथ भाजपा कानपुर दक्षिण प्रशिक्षण वर्ग संपन्न,
 
राष्ट्र प्रथम” के मंत्र के साथ भाजपा कानपुर दक्षिण प्रशिक्षण वर्ग संपन्न,
Updated: 5/24/2026 12:11:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

राष्ट्र प्रथम” के मंत्र के साथ भाजपा कानपुर दक्षिण प्रशिक्षण वर्ग संपन्न,
- सांसद रमेश अवस्थी व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया मार्गदर्शन 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण द्वारा आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस का भव्य एवं सफल आयोजन केशव नगर स्थित राधे ग्रीन रिजॉर्ट में शनिवार को संपन्न हुआ। पूरे दिन चले प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्रवाद की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण वर्ग में 260 से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता  के सांसद रमेश अवस्थी ने की, जबकि उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अनूप गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का सशक्त माध्यम है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है और आने वाले समय में सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने अनुशासन, समर्पण और संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सदैव समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। संगठन की विचारधारा एवं कार्यशैली को समझकर कार्यकर्ता जनता के बीच अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। प्रशिक्षण वर्ग में वर्ग प्रभारी रंजना उपाध्याय, विधायक महेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, एमएलसी अरुण पाठक, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष वीना आर्य, रामदेव शुक्ल, कौशल किशोर दीक्षित, अनीता त्रिपाठी,
प्रकाश वीर आर्य, राजेश बाजपेयी, दिलीप सिंह सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे दिन चले विभिन्न सत्रों में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं मार्गदर्शन दिया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बुंदेलखंड मंच के बैनर तले विचार गोष्ठी एवं संगठन विस्तार
कानपुर-सागर हाईवे पर दो लोडरों की भिड़ंत, चालक की मौत
कोतवाली पुलिस ने राहगीरों, आगंतुकों को पिलाया शरबत
अखिल भारतीय लोधी, लोधा राजपूत महासभा ने बौखर हत्याकांड खुलासे के लिए सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता को सौंपा ज्ञापन
सुमेरपुर में नेशनल हाईवे -34 के दोनों तरफ हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :