जीएम एनसीआर ने सेंट्रल सहित गोविंदपुरी स्टेशन का किया निरीक्षण
- सैंट्रल से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के संबंध में अध्ययन किया जा रहा है: नरेश पाल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह बुधवार को सैंट्रल का दौरा किया। उन्होंने जीएमसी यार्ड पहुंचकर तमाम संभावनाएं तलाशी है। यहां ट्रेनों की मरम्मत आदि को विस्तार दिया जाना है। महाप्रबंधक ने बताया कि भविष्य को देखते हुए शहर से आवागमन करने वाली ट्रेनों की संख्या और अधिक बढ़ेगी। इसलिए उनके मेंटेनेंस और वॉशिंग के कार्य को भी विस्तार देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि आज से 10-15 साल पहले सैंट्रल से होकर निकलने वाली ट्रेनों की संख्या बहुत ज्यादा 150 हुआ करती थी, लेकिन वर्तमान में करीब 300 ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। भविष्य में ट्रेनों की संख्या और अधिक बढ़ने की पूरी संभावना है। इस लिहाज से कौन-कौन से कार्य की जरूरत है, उनके संबंध में अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों के संचालन के साथ-साथ उनके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी हमारी है। इसलिाग जीएमसी वार्ड में ट्रेनों की मरम्मत और वॉशिंग इंतजामों में क्षमता वृद्धि करने की जरूरत है। उन्होंने गोविंदपुरी और कानपुर सेंट्रल स्टेशन का भी निरीक्षण किया।