होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  "गर्मी की छुट्टियां बनीं ‘साइंस लैब’
 
"गर्मी की छुट्टियां बनीं ‘साइंस लैब’
Updated: 5/27/2026 11:43:00 PM By Reporter- Mohd Kamil

"गर्मी की छुट्टियां बनीं ‘साइंस लैब’
आईआईटी कानपुर के सहयोग से सरकारी स्कूल के बच्चे सीख रहे डेटा माइनिंग और रोबोटिक्स 
- समर साइंस कैंप में कक्षा 9 से 11 तक के 30 छात्र, 24 जून तक चलेंगी विज्ञान और तकनीक से जुड़ी गतिविधियां
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | किसी के सामने पहली बार कंप्यूटर स्क्रीन पर कोड की लाइनें खुलीं, तो कोई वायरलेस चार्जर बनाने की प्रक्रिया समझने में जुटा दिखा। कोई सोलर कुकर तैयार कर रहा है, तो कोई पानी से बिजली पैदा करने के मॉडल पर काम कर रहा है। गर्मी की छुट्टियों में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 30 मेधावी छात्र इन दिनों आईआईटी कानपुर के सहयोग से आयोजित ग्रीष्मकालीन विज्ञान शिविर-2026 में विज्ञान को किताबों से निकालकर सीधे प्रयोगों और तकनीकी गतिविधियों के जरिए समझ रहे हैं। 26 मई से शुरू हुआ यह शिविर 24 जून तक चलेगा।
बुधवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह भी विज्ञान शिविर पहुंचे और बच्चों से उनके प्रोजेक्ट्स तथा सीखने के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्कूलों की छुट्टियों के दौरान आयोजित किए जा रहे इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को रचनात्मक और व्यवहारिक शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि इस पहल में उत्तर प्रदेश सरकार तथा आईआईटी का सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस विशेष शिविर तक पहुंचने का रास्ता भी आसान नहीं था। विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिताओं और शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों को पहले शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके बाद इंटरव्यू के माध्यम से उनकी वैज्ञानिक समझ, तार्किक क्षमता और विषय के प्रति रुचि को परखा गया। चयन प्रक्रिया के बाद कक्षा 9 से 11 तक के 30 विद्यार्थियों को इस शिविर के लिए चुना गया है। इनमें अधिकांश छात्र ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं। रंजीत सिंह रोजी शिक्षा केंद्र में चल रहे इस कैंप का माहौल पारंपरिक क्लासरूम से अलग नजर आता है। यहां बच्चे केवल नोट्स नहीं बना रहे, बल्कि छोटे-छोटे मॉडल तैयार कर रहे हैं, सवाल पूछ रहे हैं और प्रयोगों के जरिए विज्ञान की बुनियादी अवधारणाओं को समझ रहे हैं। कोई स्केलेबल वेटिंग बैलेंस तैयार कर रहा है तो कोई डेटा माइनिंग की प्रक्रिया को समझने में जुटा है।आईआईटी कानपुर के प्रो. संदीप संगल इस समर साइंस कैंप और आरएसके-आईआईटीके पहल का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके साथ प्रो. आदित्य केलकर, प्रो. जे. रामकुमार, प्रभाकर और प्रो. सुधांशु सिंह विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीक की व्यवहारिक समझ विकसित करा रहे हैं। पीईओ रीता सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान विद्यार्थियों को पायथन प्रोग्रामिंग, डेटा माइनिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, हाइड्रोपावर और सोलर तकनीक से जुड़े प्रोजेक्ट्स कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही एस्ट्रोनॉमी गतिविधियों के अंतर्गत नाइट स्काई वाचिंग भी कराई जाएगी। विद्यार्थियों को आईआईटी कानपुर परिसर की विभिन्न प्रयोगशालाओं और तकनीकी इकाइयों का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि बच्चों को विज्ञान प्रयोगों, हैंड्स-ऑन गतिविधियों और रियल फील्ड एक्सपीरियंस के जरिए व्यवहारिक ज्ञान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनमें विज्ञान और नवाचार के प्रति रुचि विकसित हो सके।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
16 केंद्रों पर पहली बार यूपीएससी प्री एग्जाम
प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती: डीएम
मेधावी छात्र-छात्राओं की सफलता का मनाया उत्सव |
सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंकों के साथ गाड़ा झंडा, नीट रद्द होने से छलका दर्द
शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी: प्रभारी मंत्री
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :