विद्युत ट्रांसफार्मर की केबल जल जाने से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पीने का पानी
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के रिठारी गांव में नमामि गंगे परियोजना की सप्लाई एक सप्ताह से बंद होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के रिठारी गांव में नमामि गंगे परियोजना की टंकी स्थित है। इस टंकी से गांव को पानी की सप्लाई की जाती है। टंकी के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर की केबिल एक सप्ताह पूर्व जल गई थी जिसको अभी तक बदला नहीं गया है।
जिससे टंकी में पानी नहीं भर पा रहा है गांव निवासी कुलदीप, संतोष कुमार,सुंदर लाल, जयकरण, रामगोपाल, भागवत प्रसाद, गोबिंद, राकेश कुमार
आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव स्थित नमामि गंगे परियोजना की टंकी बनी है। जिसमें एक विद्युत टांसफार्मर लगा है। इसकी लाइन से ट्रांसफार्मर तक आई केबिल जल जाने के कारण टंकी में पानी नहीं भर पा रहा है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत आपरेटर से वअधिकारियों से की है। अभी तक केबिल नहीं बदली गई है। जिससे लोगो को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इसे ठीक कराए जाने की मांग की है। जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल मिल सके।