सहयोगी संस्थाओं ने वितरण किया ठंडा शीतल शरबत
* हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस एवं बावन अवतार टाइम्स ने
बांटा ठंडा शरबत |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आज ज्येष्ठ माह की दोपहरिया परेशान करने लगी है तापमान बढ़ते क्रम में है। गर्म हवाएं शरीर को झुलसा रही हैं इसी क्रम में आज पारस राम चुंग रेस्टोरेंट के पास, 94-ए, कैंट माल रोड पर मुख्य अतिथि सुरेश अवस्थी,अवनीश सलूजा
द्वारा शरबत वितरण हुआ उन्होंने ने कहा जल ही जीवन है जल से बड़ा दान कुछ भी नहीं है जो यह संस्थाएं मिल जुल कर कार्य कर रही हैं यह बहुत ही पुण्य का कार्य है ऐसी संस्थाओं को और प्रोत्साहन देने की जरूरत है हमारी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं मेरी जहां आवश्यकता हो मैं संस्था के लिए हर समय खड़ा हुआ हूं।राजेंद्र भक्तानी ने कहा आज शरवत वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ सभी सहयोगी संस्थाओं को बहुत-बहुत धन्यवाद इसी प्रकार संस्था के रमजान अली ने कहा शरबत वितरण का बीड़ा सभी सहयोगी संस्थाओं ने मिलकर कार्य चल रहा है उसके लिए बहुत-बहुत सभी को धन्यवाद देता हूं ऐसे ही सामाजिक कार्य करने की सभी को जरूरत है सहयोगी संस्थाएं इस प्रकार रही। 9 जीवन प्रसार सेवा संस्थान (नशा मुक्ति केंद्र) ऑनलाइन न्यूज़ चैनल एसोसिएशन,हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस (न्यूज़ चैनल)राष्ट्रीय स्वरूप (हिंदी समाचार पत्र), बावन अवतार टाइम्स (हिंदी समाचार पत्र )
जनहित दर्शन (हिंदी समाचार पत्र) दर्शन पोस्ट (हिंदी समाचार पत्र) सहयोग संस्थाओं ने जल ही जीवन पर शरबत वितरण किया। पानी बचाने का सबक भी यह मौसम देता है इस मास में जल के दान को पुण्य माना गया है बीमारी से बचने लिए इस मौसम में बाहर कम निकलने की हिदायत दी जाती है। इस मौके पर, राजेंद्र भक्तानी,अंकुर गुप्ता, राजेश कश्यप, प्रदीप सचान, नीरज शर्मा, जितेंद्र गौतम,रमजान अली,अमरीश त्रिपाठी, नरेंद्र यादव आदि लोग रहे।