पुलिस आयुक्त ने मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पुलिस परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा, अनुशासन एवं उत्कृष्टता के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही "VAAMA ECO CHAMPS – Green Habits, Bright Future" अभियान के अंतर्गत बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं हरित भविष्य के प्रति जागरूक करते हुए प्रकृति संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
|